जेएनयू में देशविरोधी नारे लगाने वाले अधिकतर युवक जम्मू कश्मीर के हैं। इनमें से अधिकतर कश्मीरी युवक जम्मू-कश्मीर के डेंटल कॉलेज से हैं।
नई दिल्ली जेएनएन]। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय(जेएनयू ) में देश विरोधी नारे लगाने के मामले में अब एक और बड़ा पर्दाफाश हुआ है। दिल्ली पुलिस संकेत दिए हैं कि जेएनयू में देशविरोधी नारे लगाने के मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की जांच में पता चला है कि जेएनयू में देशविरोधी नारे लगाने वाले अधिकतर युवक जम्मू कश्मीर के हैं। इनमें से अधिकतर कश्मीरी युवक जम्मू-कश्मीर के डेंटल कॉलेज से हैं। इस बाबत दिल्ली पुलिस जम्मू कश्मीर के डेंटल कॉलेज को नोटिस देने जा रही है।
देश की अन्य यूनिवर्सिटी के छात्रों ने भी लगाए थे नारे
स्पेशल सेल की जांच में यह बात भी सामने आ रही है कि जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने वाले कुछ छात्र देश की अलग-अलग यूनिवर्सिटी के हैं।
जम्मू कश्मीर के ये युवक जेएनयू, जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी और अलीगढ़ यूनिवर्सिटी समेत कई यूनिवर्सिटी के हैं। इनमें जेएनयू में पढ़ रहे जम्मू-कश्मीर के दो छात्र हैं।
कन्हैया के लैपटॉप की हो रही जांच
जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के मोबाइल व लैपटॉप को दिल्ली पुलिस जांच के लिए भेजा है। गृहमंत्रालय भी इस संबंध में रिपोर्ट ले रहा है। कन्हैया के लैपटॉप की जांच का मकसद यह जानना है कि देश विराधी कार्यक्रम में आने के लिए उसने किसी को बुलाया था या नहीं। स्पेशल सेल के अधिकारियों की माने तो कन्हैया के लैपटॉप की रिपोर्ट जल्द आ जाएगी।
45 गवाहों के बयान दर्ज
इस मामले में करीब 45 गवाहों के बयान दर्ज हुए हैं। गवाहों में जेएनयू के छात्र, प्रोफेसर, कर्मचारी व सिक्यूरिटी स्टाफ है।
Courtesy: jagran. Com
No comments:
Post a Comment