Monday, 18 July 2016

फिर खुली PoK में पाक की पोल, हक मांगने पर लोगों को दी ये सजा

नई दिल्ली। दुनिया के सामने भारत के कश्मीर में मानवाधिकार के हनन का रोना रोने वाले पाकिस्तान की कलई एक बार फिर खुल गई है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में रहने वाले लोगों पर हो रहे जुल्मो सितम की सच्चाई एक बार फिर सामने आ गई है। PoK के कोटली और हवेली इलाके में वहां के लोगों को सरकार के खिलाफ आवाज उठाने की सजा दी जा रही है। अपनी जरूरतों के लिए, अपनी छोटी छोटी मांगों पर इन लोगों के साथ वहां कि सरकार बरबरता दिखाती है।

कोटली पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का वो इलाका है जहां बिजली का उत्पादन होता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की बिजली का उत्पादन करने वाले कोटली के लोगों को ही बिजली नहीं मिलती। और जब वहां के आम लोग बिजली दिए जाने की मांग लेकर सड़कों पर उतरते हैं तो उनके साथ जानवरों से भी बुरा बर्ताव किया जाता है। उन्हें पीटा जाता है, उनके घर तक जला दिए जाते हैं। और इस काम को अंजाम दे रहे हैं वहां सरकार चलाने वाली पार्टी के लोग। बताया जा रहा है कि आम लोगों की किसी भी मांग पर वहां राज करने वाली सरकार की पार्टी के लोग इसी तरह जुल्म ढाते हैं।

सिर्फ कोटली इलाका ही नहीं पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के हवेली इलाके में भी लोगों पर जुल्म ढाए जा रहे हैं। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में साफ सुथरे चुनाव कराने की मांग करना इन लोगों के लिए भारी पड़ गया। विधानसभा चुनावों से महज एक दिन पहले शासन करने वाली पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन करना वहां के आम लोगों पर भारी पड़ गया। सत्ताधारी पार्टी के लोगों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों के घरों को आग लगा दी और उनकी जमकर पिटाई भी की।

पीओके में कश्मीर नेशनल पार्टी के नेता शब्बीर चौधरी एक एक कर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में लोगों पर हो रही ज्यादतियों को लेकर पाकिस्तान की पोल खोलते हैं। उन्होंने साफ कहा कि फेटा, बलूचिस्तान या फिर पीओके में पाकिस्तान की तरफ से किए जा रहे अत्याचार को दुनिया नहीं देख पाती। उन्होंने भारत से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के लोगों के लिए आवाज उठाने की मांग की है।

Courtesy: hike. In

No comments:

Post a Comment