कटिहार में नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस से टीटीई ने एक यात्री को धक्का दे दिया। इस कारण वह चलती ट्रेन से गिर पड़ा। यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस आरोपी टीटीई को खोज रही है।
पटना [वेब डेस्क]। ट्रेन में एक टीटीई की बर्बर करतूत सामने आई है। यात्री ने अवैध रकम देने से इंकार किया तो उसने चलती ट्रेन से उसे नीचे फेंक दिया। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना आज सुबह कटिहार में गुर रही नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस में हुई।
जानकारी के अनुसार आज सुबह कटिहार स्टेशन पर ट्रेन की जनरल बोगी से यात्री अनिल नोनिया पानी लेने के लिए उतरा। इस बीच ट्रेन खुल गई। इस कारण यात्री स्लीपर कोच में चढ़ गया।
स्लीपर कोच में टीटीई ने यात्री से अवैध रकम की मांग की। यात्री ने टीटीई को बताया कि उसका परिवार जेनरल बोगी में है और वह अगले स्टेशन पर वहां चला जाएगा। लेकिन, टीटीई नहीं माना।
घायल अनिल के परिजनों के अनुसार टीटीई काे पैसा नहीं देना महंगा पड़ा। उसने खुले दरवाजे के पास अनिल को धक्का दिया, जिससे वह बाहर गिर गया। उस समय ट्रेन बारसाई के सुधानी स्टेशन से गुजर रही थी।
घटना के बाद ट्रेन को रोका गया। घायल का इलाज कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस आरोप के घेरे में आए टीटीई का पता लगा रही है।
Courtesy: jagran. Com
No comments:
Post a Comment