Sunday, 17 July 2016

अगर DU में रैगिंग करते पकड़े गए तो मिलेगी ये सजा

सावधान, दिल्ली विश्वविद्यालय में आप रैगिंग करने की सोच रहेे हैं तो आप सचेत हो जाइए। रैगिंग करना या उसमेेंं शामिल होना महंगा पड़ सकता है। क्‍या होगा, पढ़ें खबर

नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली विश्वविद्यालय में रैगिंग करते पकड़े जाने पर आरोपी छात्र के खिलाफ न केवल न केवल कठोर कार्रवाई होगी बल्कि उसका नामांकन भी रद होगा।

डीयू के प्रशासनिक अधिकारी और दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली परिवहन निगम के अधिकारियों ने बैठक कर रैगिंग को रोकने और उससे संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए तैयारियों पर बातचीत की। प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए डीयू में रैगिंग को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने और रैगिंग करते पाए जाने पर कड़े दंड की बात कही है।

रजिस्ट्रार ने निर्देश दिया है कि डीयू के नार्थ और साउथ कैंपस सहित किसी भी कॉलेज में यदि रैगिंग की घटना होती है तो आरोपी के साथ कोई रियायत न बरती जाए। कॉलेज, हास्टल, हाल या कैंपस के अंदर दुकानों पर भी रैगिंग की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। किसी भी हास्टल में रिश्तेदारों को ठहरने की मनाही है।

DU admission: कई कॉलेजों में 80 फीसद सीटें भरीं

दिल्ली विश्वविद्यालय में चौथी कटआफ के दाखिले शुरू हो गए, लेकिन डीयू के अधिकांश कॉलेजों में अब भी 80 फीसद सीटें भर चुकी हैं।

डीयू के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि तीसरी कटआफ के अंतिम दिन दाखिला के समय डीयू की लगभग 40 हजार सीटें भर चुकी थी बाकी लगभग 15 हजार सीटों के चौथी और पांचवींं कटआफ निकाली जाएगी।

चौथी कटआफ में .25 से 4 फीसद तक गिरी कटआफ के बाद विभिन्न कॉलेजों में दाखिले हुए। अब नार्थ कैंपस में की अपेक्षा साउथ कैंपस में अधिक दाखिले हुए। तीसरी कटआफ में दाखिला लेने वाले छात्रों के समक्ष अब भी फीस भुगतान की समस्या बनी हुई है।

पहली कटआफ के छात्रों के लिए फीस के भुगतान की अवधि बढाने के बाद दूसरी और तीसरी कटआफ के छात्रों के समक्ष फीस भुगतान की समस्या अब भी बनी है। डीयू के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि हमें अब भी छात्रों की तरफ से यह शिकायत मिल रही है लेकिन उनके हितों का ध्यान रखते हुए यह समस्या जल्द ही दूर कर ली जाएगी।

Courtesy: jagran. Com

No comments:

Post a Comment