भारत के खिलाफ पाकिस्तान की नापाक साजिश से दुनिया पूरी तरह से परिचित है। जमीन पर लड़ाई लड़ने के बाद अब वो साइबर स्पेस में भी सक्रिय हो गया है।
नई दिल्ली। भारत के खिलाफ छद्म लड़ाई लड़ रहा पाकिस्तान साइबर स्पेस में भी हमला कर सकता है। कश्मीर में हिज्बुल कमांडर बुरहान वानी के सफाए के बाद सोशन मीडिया पर जो प्रतिक्रियाएं आई थीं वो अज्ञात जगहों से थीं। सोशल मीडिया पर इन प्रतिक्रियाओं के बाद सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ सरकार में खलबली है। 8 जुलाई से 14 जुलाई के बीच ट्विटर, फेसबुक पर एक लाख से ज्यादा प्रतिक्रियाएं आईं जिनमें करीब आधी प्रतिक्रयाओं की जगहों के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है। 40 फीसद मैसेज भारत के अलग-अलग जगहों से की गई थी, जबकि आठ फीसद पाकिस्तान से थी।
सूचना और प्रसारण विभाग मंत्रालय के मुताबिक ये खतरे की घंटी है। इन संदेशों से साफ होता है कि पाकिस्तान अब साइबर स्पेस के जरिए भारत के खिलाफ छद्म युद्ध में जुट गया है। सोशल मीडिया के जरिए विवादों को भड़काने में मदद मिल रही है। जबकि उस पर किसी को उत्तरदायी नहीं करार दे सकते हैं। जम्मू-कश्मीर में हाले कि दिनों में मीडिया पर अस्थायी रोक लगाने की आलोचना हुई थी। सूचना- प्रसारण विभाग से जुड़े लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने के बाद लोकेशन में आसानी से बदलाव कर सकते हैं। लिहाजा ठीक ढंग से स्रोत के बारे में पता करना मुश्किल होता है।
रिपोर्ट के मुताबिक यूएस से 3,246, यूके से 1463, यूएई से 849, ऑस्ट्रेलिया से 472, कनाडा से 406, और सऊदी अरब से 402 और चीन से 394 कमेंट्स आए थे। अधिकारियों का कहना है कि ये एक टेस्ट केस की तरह है। कश्मीर घाटी में बुरहान वानी के मारे जाने के बाद लोगों ने जिस तरह से उसे लोकप्रिय बनाया गया था उसके पीछे एक गहरी साजिश थी। वानी के खात्मे के बाद # BurhanWani, #PakistanstandswithKashmir and #KashmirUnrest ट्रेंड करने लगा था।
Courtesy: jagran. Com
No comments:
Post a Comment