इंडोनेशिया में ड्रग्स तस्करी के मामले में चार लोगों को मौत की सजा दी गई। जिनमें इंडोनेशिया का एक और नाइजीरिया के तीन नागरिक शामिल हैं।
जकार्ता, (वेब डेस्क)। इंडोनेशिया में ड्रग्स तस्करी के मामले में चार दोषियों को मौत की सजा दी गई है। एक स्थानीय और तीन नाइजीरियाई नागरिकों समेत चारों दोषियों को रात करीब 12 बजकर 45 मिनट पर मौत की सजा दी गई। सामान्य अपराध मामलों के उप अटार्नी जनरल नूर राचमाद ने संवददाताओं को बताया कि इन लोगों को मध्यरात्रि के ठीक बाद मौत की सजा दी गई। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया एक भारतीय सहित 10 अन्य दोषियों को मौत की सजा क्यों नहीं दी गई।
ड्रग्स तस्करी मामले में कुल 14 दोषियों को मौत की सजा सुनाई गई थी। दोषियों में एक भारतीय गुरमीत सिंह भी शामिल हैं। गुरमीत पंजाब के जालंधर के रहने वाले हैं।
48 वर्षीय गुरदीप सिंह को 300 ग्राम हेरोइन की तस्करी करने की कोशिश में इंडोनेशिया में वर्ष 2004 में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि इन्हें बचाने के लिए भारत सरकार अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रही है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि मादक पदार्थ से जुड़े एक मामले में इंडोनेशिया में मौत की सजा का सामना करने जा रहे भारतीय नागरिक की जान बचाने के लिए सरकार आखिरी वक्त की कोशिशें कर रही है।
जिन लोगों को मौत की सजा दी गई उनमें इंडोनेशिया के फ्रेडी बडिमैन, नाइजीरिया के सेक ओसमैन, हम्फ्री जेफरसन एजिक और मिचेल टिटुज इग्वेह हैं। इनके अलावा एक भारतीय, एक पाकिस्तानी, दो जिम्बाब्वे, दो नाइजिरिया और दो अन्य नागरिक शामिल हैं।
Courtesy: jagran. Com
No comments:
Post a Comment