Tuesday, 19 July 2016

कैपिटेशन फीस नहीं ले सकेंगे प्रोफेशनल कॉलेज

छात्रों को प्रोफेशनल कॉलेजों के शोषण से बचाने के लिए सरकार कड़े कदम उठाने जा रही है। अब प्रोफेशनल कॉलेज कैपिटेशन फीस नहीं ले सकेंगे

नई दिल्ली, प्रेट्र। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने बताया कि जस्टिस बीएन श्रीकृष्ण के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय शुल्क समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट में प्रोफेशनल कॉलेजों में ली जाने वाली फीस की अधिकतम सीमा तय कर दी गई है और इसमें कैपिटेशन फीस शामिल नहीं होगी।

मंत्रालय ने कहा कि कुछ प्रोफेशनल कॉलेजों में कैपिटेशन फीस लिए जाने की शिकायतें मिली थीं। इस पर लगाम लगाने और सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के मुताबिक जस्टिस बीएन श्रीकृष्ण की अध्यक्षता में राष्ट्रीय शुल्क समिति का गठन किया गया था। इसका कार्य प्रोफेशनल कोर्सो के मामले में ट्यूशन और विकास शुल्क के लिए मानक और नियम तय करना था।

Courtesy: jagran. Com

No comments:

Post a Comment