नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) का मुनाफा एनपीए में भारी बढ़ोतरी के कारण अप्रैल-जून 2016 की तिमाही में 57.49 फीसदी घटकर 306.36 करोड़ रुपये रह गया. बैंक को पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के दौरान 720.71 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था.
समीक्षाधीन अवधि में बैंक की कुल आय 3.70 फीसदी बढ़कर 13,930 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले साल की इसी अवधि में 13,432.05 करोड़ रुपये थी. वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में पीएनबी की ब्याज आय 9.8 फीसदी घटकर 3700 करोड़ रुपये रही है. वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में पीएनबी की ब्याज आय 4102.5 करोड़ रुपये रही थी.
वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही के दौरान बैंक की ब्याज से आय 3.8 फीसदी घटकर 11,574.94 करोड़ रुपये रह गई जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 12,034.69 करोड़ रुपये थी.
जून की तिमाही में ग्रॉस गैर-निष्पादित आस्तियां- नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स (एनीपीए) का अनुपात उल्लेखनीय रूप से बढ़कर 13.75 फीसदी हो गया जो पिछले साल जून के अंत तक 6.47 फीसदी था. नेट एनपीए भी बढ़कर 9.16 फीसदी हो गया जो अप्रैल-जून तिमाही में 4.05 फीसदी था.
Courtesy: abplive. In
No comments:
Post a Comment