Thursday, 28 July 2016

बठिंडा मेंं एम्स को हरी झंडी, हरसिमरत कौर बादल ने किया मोदी का धन्यवाद

बठिंडा में बनने वाले एम्स को केंद्र ने मंजूरी दे दी है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने पीएम मोदी का आभार जताया है।

चंडीगढ़, [जेएनएन]। केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने बठिंडा में ऑल इंडिया इंस्टीच्यूट आफ मेेडिकल साइंस (AIIMS) की स्थापना को मंजूरी देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव को मंजूरी देकर सरकार ने सीमावर्ती राज्य का बड़ा विकास किया है।

बता दें कि बुधवार को दिल्ली में हुई केंद्रीय मंत्रीमंडल की बैठक में बठिंडा में एम्स खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि एम्स की स्थापना से लोगों को रोजगार औऱ बेहतर इलाज दोनों मिलेंगे।

बता देंं कि एम्स देश की एक प्रमुख संस्था है, जो प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत देशभर में मेडिकल संंस्थान खोलेगी। बठिंडा में बनने वाले एम्स पर करीब 926 करोड़ रूपये की लागत का अनुमान है। इसमें 750 बिस्तरों की सुविधा होगी।

पंजाब सरकार ने एक्वायर की 170 एकड़ जमीन

हरसिमरत कोैर बादल ने कहा कि पंजाब सरकार ने एम्स के लिए 170 एकड़ जमीन पहले ही एक्वायर कर ली है और यह इंस्टीच्यूट लगभग 2000 लोगों की नौकरी का साधन भी बनेगा। इस के अतिरिक्त इंस्टीच्यूट की साइट और वाटर सप्लाई, पावर कनेेक्शन को भी स्वीकृति दे दी गई है।

Courtesy: jagran. Com

No comments:

Post a Comment