Saturday, 16 July 2016

अमेरिका में इस गेम से हो रहे कई सड़क हादसे, भारत में भी है खतरा!

नई दिल्ली। अमेरिका के दो अलग-अलग शहरों में एक शख्स और एक महिला पॉकेमॉन गो की वजह से हादसों का शिकार बन गए। कैमरे में कैद हुईं कार एक्सीडेंट की तस्वीरें देखकर इस बात का अंदाजा जा सकता है कि हादसा कितना भयानक रहा होगा और जानते हैं कि इस एक्सीडेंट की वजह क्या थी? पॉकेमॉन गो, जी हां इस हादसे की वजह कुछ और नहीं बल्कि पॉकेमॉन गो गेम बना।

क्योंकि कार को चला रहा शख्स पॉकेमॉन गो खेलने में इतना मशरूफ था कि उसे पता ही नहीं चला कि कब उसकी कार सड़क से उतर कर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। वो तो गनीमत रही कि कार चला रहे शख्स की जान बच गई नहीं तो जिस तरह से गाड़ी पेड़ से टकराई थी उसमें कार चला रहे शख्स की जान भी जा सकती थी। ये हादसा अमेरिका के न्यूयॉर्क में हुआ।

पॉकेमॉन किस तरह से मुसीबत का सबब बन सकता है वो आपको इस हादसे से समझ में आ जाएगा। रात का वक्त, अंधेरा और एक कब्रिस्तान के अंदर कार में फंसी एक महिला। जी हां इस महिला पर भी पॉकेमॉन गो खेलने का भूत कुछ इस कदर सवार हुआ कि वो रात के अंधेरे में पॉकेमॉन को ढूंढते-ढूंढते क्रब्रिस्तान के अंदर चली आई, लेकिन जब बाहर निकलने की बारी आई तब तक कब्रिस्तान का गेट बंद हो चुका था। उसके बाद काफी मशक्कत के बाद ये महिला उस कब्रिस्तान से बाहर निकल पाई थी।

आपके मोबाइल में है पोकेमान गो तो कोई चुरा रहा है आपकी निजी जानकारियां!

पॉकोमॉन गो खेलने के लिए सबसे पहले आपको इस गेम की एप्लिकेशन को अपने स्मार्ट एंडरॉयड फोन पर डॉउनलोड करना होता है। इसके बाद गेम को खेलने से पहले अपने गूगल एकाउंट से लॉग इन करना होता है लेकिन यहीं से सबसे बड़ी परेशानी की शुरुआत होती है क्योंकि पॉकोमॉन खेलने से पहले आपको इस गेम की एप्लीकेशन को वो सारी परमिशन देनी होती है जिसे आप सबके साथ शेयर नहीं करना चाहते और यही वो चीज है जो पॉकोमॉन खेलने वालों के लिए सबसे बड़े खतरे वाली बात है।

सीधे सरल शब्दों में कहें तो पॉकेमॉन गो गेम की वजह से आपकी फोन में सुरक्षित रखी हर वो पर्सनल इंफॉर्मेशन जो आप किसी से भी शेयर नहीं करते वो इंफॉर्मेशन उस कंपनी के पास होती है जिसने पॉकेमॉन गो गेम को इजाद किया है और पॉकेमॉन गो को निनटेनडो कंपनी ने बनाया है। यानि अगर ये जानकारी किसी हैकर के हाथों में लग जाए तो वो आपको चुटकियों में कंगाल बना सकता है।

आपकी पर्सनल डिटेल्स का गलत इस्तेमाल कर सकता है क्योंकि उसके हाथों में होगी आपकी हर वो तस्वीर और जानकारी जो आजतक दुनिया से छिपा कर रखी है। इतना ही नहीं जिस शख्स या फिर कंपनी के पास आपकी ये तमाम जानकारियां होंगी वो आपके गूगल एकाउंट से किसी को भी आमेल बेज सकता या फिर आपके जरूरी ईमेल को डिलीट भी कर सकता है।

अमेरिका में मिनेसोटा के एक सीनेटर एल फ्रेंकन ने पॉकेमॉन गो बनाने वाली कंपनी के एक बड़े अधिकारी से ये सवाल पूछा है कि आपकी कंपनी का बनाया गेम इस गेम को खेलने वाले की डिटेल कैसे इस्तेमाल करता है और क्या आप इस जानकारी को किसी तीसरी पार्टी के साथ भी शेयर करते हैं। इसके जवाब में कंपनी ने सिर्फ इतना कहा है कि वो भविष्य में इस गेम की एक्सेस को कम कर देगा।

दरअसल ये गेम कभी भी और कहीं भी खेला जा सकता है और इस गेम को खेलते वक्त आप पॉकेमॉन को ढूंढते हुए कुछ ऐसी जगहों पर भी जा सकते हैं जो आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। अमेरिका में तो पुलिस ने ताकीद की है कि वो पॉकेमॉन खेलते हुए कुछ ऐसी जगहों पर ना जाएं जहां जाना उनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इतना ही नहीं ड्राइविंग के दौरान इस खेल को ना खेलें। क्योंकि अगला पॉकेमान आपको आपके आस-पास किसी चलती गाड़ी पर दिखाई दे सकता है और उसे पकड़ने के चक्कर में आप चोट खा सकते हैं या फिर आपका एक्सीडेंट भी हो सकता है।

Courtesy: hike.in

No comments:

Post a Comment