Friday, 29 July 2016

वित्त मंत्रालय की टैक्स अफसरों को चेतावनी

राजस्व विभाग की ओर से जारी निर्देशों के खिलाफ कुछ टैक्स अफसरों के प्रस्ताव पारित करने पर वित्त मंत्रालय ने कड़ी आपत्ति की है।

नई दिल्ली। राजस्व विभाग की ओर से जारी निर्देशों के खिलाफ कुछ टैक्स अफसरों के प्रस्ताव पारित करने पर वित्त मंत्रालय ने कड़ी आपत्ति की है। मंत्रालय ने अधिकारियों की इस हरकत को अवज्ञा करार दिया है। साथ ही कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की भी चेतावनी दी है। वित्त मंत्रालय ने तीखे शब्दों में बयान जारी किया है।

इसमें कहा गया है कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संगठित समूह ए के अफसरों के उस प्रस्ताव को गंभीरता से लिया है जिसमें उन्होंने सरकार को सलाह दी है कि उसे क्या भूमिका निभानी चाहिए। यह अवज्ञा का मामला है। इस तरह की अनुशासनहीनता में शामिल अधिकारियों पर आचरण संबंधी नियमों की अवहेलना का मामला बनता है।
क्या है पूरा मामला
इस तरह की रिपोर्टें आई थीं कि पिछले हफ्ते मुंबई में कुछ कर अधिकारी जुटे थे। इनमें कुछ आला अधिकारी भी शामिल थे। उनका कहना था कि राजस्व विभाग परिचालन संबंधी मामलों में हस्तक्षेप कर रहा है। यह आयकर विभाग के अधिकारियों केमनोबल पर प्रतिकूल असर डाल रहा है। उनकी ओर से एक प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें कहा गया कि राजस्व विभाग केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की स्वायत्तता को कमजोर कर रहा है। 
मंत्रालय का पक्ष 
मंत्रालय ने कहा कि उसे मीडिया रिपोर्टों से भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) मुंबई ब्रांच के कुछ अधिकारियों की ओर से राजस्व विभाग के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने की जानकारी मिली। सरकार के किसी भी विभाग को पूर्ण स्वायत्तता नहीं है। उसे सरकार के व्यापक लक्ष्यों के लिए काम करना होता है।

Courtesy: jagran. Com

No comments:

Post a Comment