Saturday, 30 July 2016

2022 तक 90 फीसदी गांवों को मिलेगा शुद्ध पेयजल

केंद्रीय पेयजल मंत्री ने पूरे देश में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की घोषणा करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य 2022 तक 90 फीसदी गांवों में शुद्ध पेयजल पहुंचाने का है। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान हरिद्वार के सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने पेयजल संकट पर चिंता जताई।

उन्होंने हरिद्वार के कई गांवों का जिक्र करते हुए शुद्ध पेयजल मुहैया न होने पर नाराजगी भी जताई। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या सरकार के पास पेयजल को शुद्ध करने और इसकी गुणवत्ता परखने के लिए पर्याप्त तंत्र हैं।

इसके जवाब में पेयजल मंत्री ने कहा कि सरकार चरणबद्ध तरीके से सभी गांवों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इस क्रम में सरकार का लक्ष्य 2022 तक 90 फीसदी ग्रामीण इलाकों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करना है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में मंत्रालय को आवंटित कुल बजट का तीन फीसदी शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए खर्च हो रहा है। उत्तराखंड को 900 करोड़ रुपये दिए जाने पर निशंक ने खुशी जताई। 

Courtesy: amarujala.com

No comments:

Post a Comment