Thursday, 14 July 2016

ऑफिस में सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर चिंतित समाचार एजेंसी: सर्वे

एक सर्वे के मुताबिक, समाचार संगठन अपने ऑफिस में सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर काफी चिंतित हैं।

न्यूयॉर्क, (आईएएनएस)। बड़े समाचार संगठनों ने ही सबसे पहले कार्यस्थल पर सोशल मीडिया का उपयोग करना शुरू किया था। लेकिन अब, इन संगठनों को इसके फायदे से ज्यादा जोखिम दिख रहा है। एक रोचक अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है।

सोशल मीडिया के जोखिम को देखते हुए कई बड़ी समाचार संगठनों ने इसके इस्तेमाल के लिए गाइडलाइन जारी की है। लीहाई यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर जेयोन ली के मुताबिक, समाचार संगठन मौजूदा सोशल मीडिया के माहौल को लेकर ज्यादा चिंतित हैं।

ली ने कहा "मै सोच रही थी कि समाचार संगठन तब क्या दृष्टिकोण अपनाते होंगे जब सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर उनके खुद के कर्मचारी ऐसा सोचते होंगे।" ली ने आगे कहा "विशेष रूप से, पत्रकारों द्वारा सोशल मीडिया के इस्तेमाल के प्रभाव को जानने के लिए, मैं देखना चाहती थी कि वो दिशा-निर्देश सकारात्मक, नकारात्मक थे।"

Courtesy: jagran. Com

No comments:

Post a Comment