Thursday, 14 July 2016

कंटेनर डिपो से चल रहा था हवाला रैकेट, 220 करोड़ के लेन-देन का खुलासा

देश की राजधानी दिल्ली में बड़े हवाला रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। कस्टम विभाग ने 220 करोड़ रुपये की अवैध विदेशी मुद्रा का पता लगाया है।

नई दिल्ली। दिल्ली के कस्टम विभाग ने एक बड़े हवाला रैकेट का पर्दाफाश किया है। विभाग ने तुगलकाबाद के एक कंटेनर डिपो में छापेमारी की। कस्टम अधिकारियों को यहां से 220 करोड़ रुपये की अवैध विदेशी मुद्रा के लेन-देन का पता चला है।

कस्टम अधिकारियों ने खुलासा किया कि दिल्ली और लुधियाना आधारित 20 कंपनियां राजधानी में 26 बैंक खातों को चला रही हैं। ये कंपनियां आयात के लिए भुगतान की आड़ में चांदनी चौक, गफ्फार मार्केट के हवाला डीलरों के जरिए हॉन्ग-कॉन्ग और चीन में पैसा भेजती है।

एक अधिकारी ने बताया कि, मंगलवार को जब बैंक की तरफ से कस्टम को एक अकाउंट की सच्चाई जानने के लिए सत्यापित करने के लिए अनुरोध किया गया तब इस कंपनी के अवैध पैसों के लेन-देन का पता चला।

अधिकारी के मुताबिक, कई कंपनियों ने बैंक अकाउंट खोलने के लिए जाली पैन और आधार नम्बर का इस्तेमाल किया।

Courtesy: jagran. Com

No comments:

Post a Comment