Friday, 15 July 2016

अमेरिका में धोखाधड़ी में भारतीय दंपति पर 52 करोड़ का जुर्माना

अदालत में पेश किए गए दस्तावेजों के अनुसार उन्होंने धोखाधड़ी से रिपोर्ट तैयार की और इन पर डॉक्टरों के फर्जी हस्ताक्षर किए।

वाशिंगटन, प्रेट्र। अमेरिका में हेल्थकेयर धोखाधड़ी करने पर एक भारतीय दंपति पर भारी जुर्माना ठोका गया है। अमेरिकी कोर्ट ने उन्हें 77.5 लाख डॉलर (करीब 52 करोड़ रुपये) का भुगतान करने का आदेश दिया है। कीर्तिश एन पटेल और नीता के पटेल को धोखाधड़ी का दोषी पाया गया।

वे न्यूजर्सी में एक मोबाइल डाइग्नोस्टिक कंपनी के मालिक हैं। अदालत में पेश किए गए दस्तावेजों के अनुसार उन्होंने धोखाधड़ी से रिपोर्ट तैयार की और इन पर डॉक्टरों के फर्जी हस्ताक्षर किए। इन्होंने इसके जरिये मेडिकेयर और प्राइवेट बीमा कंपनियों से करीब 44 लाख डॉलर (करीब 30 करोड़ रुपये) प्राप्त किए।

दंपति ने इसका इस्तेमाल अपने घर, लक्जरी गाडि़यों पर किया। इन्होंने न्यूरोलाजिकल टेस्ट भी किए और बिल तैयार किया। इस टेस्ट के लिए डॉक्टरों की निगरानी आवश्यक है। दस्तावेजों व बयानों के मुताबिक, नीता और कीर्तिश ने न्यू जर्सी में वर्ष 2006 से जून 2014 तक बायोसाउंड मेडिकल सर्विसेस इंक एंड सोल्यूशंस संचालित किया। इसी दौरान उन्होंने यह धोखाधड़ी की।

Courtesy: jagran. Com

No comments:

Post a Comment