नई दिल्ली। बिलियर्ड्स एंड स्नूकर फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएसएफआइ) ने आज एक अहम घोषणा की जिसके मुताबिक अगले चार सालों तक भारत विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।
बीएसएफआइ के सचिव एस.बालासुब्रमनियम ने आज अहम घोषणा के दौरान कहा, 'हमे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि आइबीएसएफ ने अगले चार सालों के लिए भारत को विश्व बिलिडयर्ड्स चैंपियनशिप की मेजबानी की जिम्मेदारी दी है। अब विश्व चैंपियनशिप की पहचान इसी टूर्नामेंट से होगी क्योंकि वर्ल्ड बिलियर्ड्स लिमिटेड द्वारा कराया जाने वाला टूर्नामेंट अब नहीं होगा। वर्ल्ड बिलियर्ड्स लिमिटेड अब सिर्फ रैंकिंग इवेंट्स का आयोजन करेगा।'
पिछले साल इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन बेंगलुरू में हुआ था जहां 150-अप फॉर्मेट सिंगापुर के पीटर गिलक्रिस्ट को हराकर भारत के पंकज अाडवाणी ने खिताब जीता था।
Source:jagran.com
No comments:
Post a Comment