मुंबई: कलिंगा लांसर्स ने अपने घर में शानदार वापसी करते हुए हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में मंगलवार को दबंग मुंबई को 4-3 से हराकर टूर्नामैंट में उसे पहली हार का स्वाद चखा दिया।
मुंबई ने अपने पिछले मैच में दिल्ली को हराया था जबकि कलिंगा को अपने पिछले मैच में उत्तर प्रदेश के हाथों 0-10 की करारी हार झेलनी पड़ी थी। मुंबई की 5 मैचों में यह पहली हार है जबकि कलिंगा की 5 मैचों में यह तीसरी जीत है। मुंबई की तरफ से हरमनप्रीत सिंह ने 27 वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर और फिर 43 वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल किया। इसके अलावा कलिंगा की तरफ से फ्यूर्स्ट मोरिज ने 32वें और 33वें तथा टर्नर ग्लेन ने 40 वें मिटन में मैदानी गोल किया।
Source:punjabkesari.com
No comments:
Post a Comment