युवा कुलदीप यादव को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है, जो चोटिल अमित मिश्रा की जगह आए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए अब कुलदीप यादव भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले में मिश्रा ने किफायती गेंदबाजी करके खूब वाहवाही बटोरी थी लेकिन घुटने की चोट की वजह से वो बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर शामिल हुए कुलदीप यादव ने, हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ इंडिया ए की तरफ से अभ्यास मैच खेलते हुए तीन विकेट हासिल किए।
बीसीसीआई की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि ‘‘आॅल-इंडिया सीनियर सिलेक्शन कमेटी ने बांग्लादेश के खिलाफ 9 फरवरी को हैदराबाद में होने वाले एकमात्र पेटीएम टेस्ट मैच के लिए चोटिल अमित मिश्रा की जगह कुलदीप यादव को भारतीय दल का हिस्सा बनाया है।’’
‘‘इंग्लैंड के खिलाफ बैंगलुरू टी20 मुकाबले में क्षेत्ररक्षण के दौरान मिश्रा को घुटने में चोट लगी थी। उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है और आगे उनका मेडिकल जांच करावाया जाएगा।’’
22 वर्षीय इस नौजवान ने 22 फस्र्ट क्लास मुकाबलों में गेंदबाजी आॅल-राउंडर की तरह खेलते हुए 33.11 की औसत से अब तक 81 विकेट हासिल किए है। बेहतरीन गेंदबाजी के अलावा यादव ने 28.92 की औसत से 723 रन भी बनाए हैं। इतना ही नहीं कुलदीप ने इंग्लैंड के खिलाफ ओडीआई अभ्यास मुकाबले में 10 ओवर कराए और 5/60 का आंकड़ा हासिल किया था।
Source:sportscafe.com
No comments:
Post a Comment