Thursday, 3 November 2016

SBI ने होम लोन रेट्स में कटौती की, 6 साल में सबसे कम

मुंबई
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने त्योहारी गिफ्ट के तौर पर होम लोन रेट्स को घटाकर 9.1 फीसदी कर दिया है, जो छह साल में सबसे कम है। पिछले हफ्ते एसबीआई ने अपने बेंचमार्क रेट्स में 15 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की थी।

एसबीआई की त्योहारी स्कीम के तहत महिलाओं के लिए होम लोन (या होम लोन में महिलाओं की भागीदारी होने पर) का रेट बेंचमार्क रेट से 20 बेसिस पॉइंट्स ज्यादा यानी 9.1 फीसदी रहेगी। अन्य लोगों के लिए होम लोन का रेट 9.15 फीसदी रहेगी। यह रेट्स उन लोनों पर ही लागू होगा, जो नवंबर और दिसंबर 2016 में मंजूर होंगे और डिस्बर्समेंट एक महीने में होगा। रेट में कटौती के अलावा एसबीआई ने अन्य सभी प्रोसेसिंग फीस को भी खत्म कर दिया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए एसबीआई के एमडी रजनीश कुमार ने बताया, 'इस रेट कटौती से 50 लाख रुपये के होम लोन पर ईएमआई में 542 रुपये की कमी होगी। मार्च से अब तक ईएमआई में 1,500 कमी हुई है।' इस कटौती के साथ ही अब एसबीआई का होम लोन आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी के लोन रेट से सस्ता हो गया है। इन दोनों बैंक के सबसे सस्ते होम लेन का रेट 9.3 फीसदी है, जो एसबीआई के रेट से 20 बेसिस पॉइंट्स ज्यादा है।

Courtesy:indiatimes.com

No comments:

Post a Comment