Friday, 4 November 2016

वैशाली में लालू प्रसाद के काफिले की जीप पलटी, सात पुलिसकर्मी घायल

पटना [जेएनएन]। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के काफिले के साथ जा रही एक पुलिस जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब लालू वैशाली के महुआ स्थित शहीद राजीव कुमार के गांव उनके परिजनों से मिलने जा रहे थे। दुर्घटना में सात पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार राजद सुप्रीमाे आज उधमपुर में शहीद हुए सैनिक राजीव के परिजनों से मिलने उनके गांव चखाजे जा रहे थे। रास्ते में जदुआ गांव के समीप उनके काफिले की एक पुलिस जीप संतुलन खोकर पलट गई। दुर्घटना में जीप पर सवार सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। राजीव की शहादत से गांव में शोक की लहर है। गांव के लोगों ने दीपावली भी नहीं मनाई। शहीद सैनिक के परिजनों से मिलने के लिए राजनेताओं का तांता लगा हुआ है। 

Courtesy:jagran.com

No comments:

Post a Comment