Tuesday, 1 November 2016

Research: बिना रुके 10 महीनों तक उड़ सकते हैं प्रवासी पक्षी

वाशिंगटन. वैज्ञानिकों ने काफी समय पहले इस बात को जाहिर किया था कि मध्यम आकार के प्रवासी पक्षी अपना अधिकतर जीवन आसमान में उड़ते हुए बिता सकते हैं। हालांकि, वैज्ञानिक अब इस बात को साबित कर पाने में सक्षम हुए हैं कि ये प्रवासी पक्षी एक साल में लगभग 10 माह तक बिना रुके आसमान में उड़ सकते हैं।

स्वीडन में लुंड यूनिवर्सिटी में लेखक एंड्रेस हेडेंस्ट्रोम ने अपने एक बयान में कहा, “इस खोज से पशुओं के शारीरित विज्ञान के बारे में लोगों की जानकारी और बढ़ेगी।” उन्होंने कहा, “पक्षियों की किसी भी प्रजाति में लगातार 10 माह तक उड़ने की बात नई है।”

इससे पहले, वैज्ञानिकों ने पाया था कि फ्रिगेट पक्षी और एल्पाइन स्विफ्ट करीब सात माह तक बिना रुके आसमान में उड़ सकता है।

इस अध्ययन के लिए, शोधकर्ताओं ने 13 अलग-अलग पक्षियों पर नियमित रूप से नजर रखी। दक्षिणी स्वीडन के इन पक्षियों पर एक माइक्रो डाटा लोग लगाया गया था, जिसके कारण यह जानकारी इकट्ठी की गई।

वैज्ञानिकों की ओर से किए गए इस नए अध्ययन को अमेरिका के जरनल ‘करंट बायोलॉजी’ में इस सप्ताह प्रकाशित किया जाएगा।

Courtesy:indilinks.com

No comments:

Post a Comment