नई दिल्ली, (जेएनएन)। व्यापार सुगमता सूची में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना ने बाजी मारी है। दोनों राज्यों ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। इस सूची में गुजरात पहले नंबर पर था लेकिन अब गुजरात नम्बर तीन पर खिसक गया है। विश्व बैंक और औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) की ओर से जारी इस सूची में छत्तीसगढ़ चौथे नम्बर पर बरकरार है। जबकि मध्य प्रदेश पांचवें, हरियाणा छठे, झारखंड सातवें, राजस्थान आठवें, उत्तराखंड नौवे और महाराष्ट्र दसवें नम्बर पर है। अन्य प्रमुख राज्यों में ओड़िशा 11वें स्थान पर रहा. उसके बाद क्रमश: पंजाब, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु तथा दिल्ली का स्थान है। कुल 10 सुधार क्षेत्रों से जुड़े कार्ययोजना में 58 नियामकीय प्रक्रियाएं, नीतियां, गतिविधियां या कार्यप्रणाली शामिल हैं। ये मुख्य रूप से एकल खिड़की मंजूरी, कर सुधार, श्रम एवं पर्यावरण सुधार, विवाद समाधान तथा निर्माण परमिट हैं। कचे तेल के उत्पादन में हो सकती है कटौती
Courtesy:jagran.com
No comments:
Post a Comment