Saturday, 2 July 2016

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एरोब्रिज से टकराया एयर इंडिया का विमान

विमान रियाद के लिए टेकऑफ कर रहा था। उड़ान भरने के वक्त ही यह हादसा हुआ।

मुंबई, प्रेट्र। मुंबई में एयर इंडिया का एक विमान लैंडिंग के वक्त एयरोब्रिज से टकरा गया। रियाद से आ रहे इस विमान में यात्रियों और क्रू समेत करीब 330 लोग सवार थे। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

घटना फ्लाइट एआइ922 के साथ दोपहर करीब 3.20 बजे हुई। एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में एयरपोर्ट के कुछ ग्राउंड ऑपरेटर जख्मी हुए हैं। इसके अलावा विमान के बाएं इंजन को हल्का नुकसान हुआ है। छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई इस दुर्घटना के लिए आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है।

एयरलाइंस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना हवाई अड्डे के गाइडेंस सिस्टम में गड़बड़ी के कारण हुई। इससे मिली गलत जानकारी के कारण ही विमान का बायां इंजन पार्किंग की ओर लगे एयरोब्रिज से टकरा गया। वहीं हवाई अड्डा अधिकारियों ने घटना में अपनी भूमिका से इन्कार करते हुए कहा कि लैंडिंग के वक्त एयर इंडिया स्टाफ ही निर्देश दे रहा था।

Courtesy: jagran. Com

No comments:

Post a Comment