एफ-16 सौदा रद्द किए जाने के बाद पाकिस्तान ने कहा कि अमेरिका के साथ उसके संबंधों को इस सौदे से जोड़ कर नहीं देखा जाना चाहिए। साथ ही इस्लामाबाद ने कहा कि उसे इन लड़ाकू विमानों को हासिल करने के संबंध में अभी भी उम्मीदें हैं।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा मैंने पहले भी कहा है कि पाकिस्तान-अमेरिका संबंधों को इस सौदे से जोड़ कर नहीं देखा जाना चाहिए। हमारे रिश्ते अत्यंत व्यापक हैं। और कूटनीति में हम कभी नहीं कहते कि दरवाजे बंद हो गए हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका से आठ एफ-16 विमान हासिल करने का उद्देश्य आतंकवाद निरोधक प्रयासों में पाकिस्तान की मदद करना है।
Courtesy: livehindusthan. Com
No comments:
Post a Comment