Monday, 4 July 2016

भारत-पाकिस्तान को साथ लाया ‘इंटरनेट’

नई दिल्ली। ‘खामोश पानी’, ‘गुड मार्निग कराचिया’ और ‘छोटे शाह’ जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए पहचानी जाने वाली पाकिस्तानी फिल्मकार सबिहा सुमार का मानना है कि डिजिटल मीडिया दोनों देशों के लोगों को करीब लाया है। साहिबा की फिल्म ‘छोटे शाह’ को केतन मेहता की फिल्म ‘टोबा टेक सिंह’ के साथ सातवें जागरण फिल्मोत्सव में प्रदर्शित किया गया था।

सबिहा सुमार ने कहा, भारत की फिल्मों का पाकिस्तान पर काफी प्रभाव है

पाकिस्तानी फिल्मकार का मानना है कि भारत की बॉलीवुड फिल्मों का पाकिस्तान पर काफी बड़ा प्रभाव है और कई पाकिस्तानियों ने इन फिल्मों को देखकर ही हिंदी भाषा सीखी है। ‘सिनेमा बियोंड बॉर्डर्स’ विषय पर एक चर्चा के दौरान शनिवार को साहिबा ने कहा, “इंटरनेट के जरिए भारत और पाकिस्तान साथ आए हैं। यहां तक कि जब मैं कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय गई, तो मेरी मुलाकात हमउम्र भारतीय छात्रों से हुई। वे बिल्कुल मेरी तरह थे।”

पाकिस्तान में बॉलीवुड फिल्मों की मांग पर साहिबा ने कहा, “भारतीय फिल्म जगत का निश्चित तौर पर पाकिस्तान में बड़ा प्रभाव है। यहां तक कि कई पाकिस्तानी नागरिकों ने इन फिल्मों के जरिये हिंदी सीखी है। मैं जब सिंध में एक गांव गई थी, तो लोग वहां गोविंदा के बारे में बात कर रहे थे।” साहिबा ने कहा कि भारत और पाकिस्तान संगीत और कहानियों के जरिए एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं, क्योंकि ये दोनों ही चीजें उनकी संस्कृतियों का अहम हिस्सा हैं।

Courtesy: puriduniya. Com

No comments:

Post a Comment