Sunday, 10 July 2016

मोदी ने उस स्टेशन पर की यात्रा, जहां हुआ था गांधी का अपमान

डरबन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हैं। उनके दौरे का आज आखिरी दिन है। यहां मोदी ने आज डरबन से पीटरमेरित्जबर्ग के बीच ट्रेन का सफर किया। पीटरमेरित्जबर्ग वही स्टेशन है, जहां महात्मा गांधी को अपमान किया गया था। पीटरमारिट्जबर्ग की यात्रा के बाद मोदी ने कहा कि इसी स्टेशन पर मोहनदास 'महात्मा' बने थे। इसी यात्रा ने उन्हें 'महात्मा' बनाया था। इस पवित्र धरती को नमन।

पीएम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यहां पर यात्रा करने बेहद सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि दोनों देश मिलकर लोगों के सपने को साकार करेंगे क्योंकि यहीं से महामानव की यात्रा शुरू हुई थी।

आपको बता दें कि पीटरमेरित्जबर्ग वही स्टेशन है जहां 7 जून1893 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को ब्लैक इंडियन कहकर ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया था। उस रात की कहानी को याद करने के लिए पीएम मोदी ठीक उसी जगह पहुंचे जहां महात्मा गांधी का अपमान हुआ था।

Courtesy: ibnlive.com

No comments:

Post a Comment