नई दिल्ली: मेरठ के सदर बाजार एरिया में अवैध कॉम्पलेक्स ढहाने की प्रक्रिया में एक बिल्डिंग के ध्वस्त हो जाने से लोगों की मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक,प्रशासन ने शॉपिंग कॉम्पलेक्स में डिमॉलिशन अभियान चलाया हुआ था जो अवैध निर्माण ढहा रहा था।
बताया जा रहा है कि मॉल का पिलर टूटते ही पूरा मलबा बगल में बनी दुकानों पर जा गिरा। जिसमें दबकर एक दुकान मालिक समेत चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। मलबे में अभी कई लोगों के दबे होने की आशंका है।
जानकारी के मुताबिक कैंट बोर्ड की टीम शनिवार सुबह इस अवैध मॉल को गिराने पहुंची थी। टीम ने तीन मंजिला मॉल के पिलर तोड़ने शुरू कर दिए। हादसे के तुरंत बाद बोर्ड के कर्मचारी मशीन छोड़कर भाग गए।
स्थानीय लोगों ने दुकान मालिक समेत चार लोगों को मलबे से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचा, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मौत के बाद क्षेत्र के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। शुरुआती खबरों में बताया गया कि अतिक्रमण हटाने पहुंचे अमले ने पहले लोगों को कॉम्पलेक्स से दूर हटने की सूचना नहीं दी थी।
घटना मेरठ के थाना सदर बाजार क्षेत्र की है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस तैनात किया गया है। रेस्क्यू के लिए नेशनल डिसास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ) की टीम भी पहुंची है।मलबे से लोगों को निकालने का काम जारी है।
बताया जा रहा है कि अवैध कॉम्पलेक्स में लोगों को हटाए बिना ही अतिक्रमण हटाया गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया।
Courtesy: zeenews.India. com
No comments:
Post a Comment