दक्षिण चीन सागर विवाद पर 12 को हेग अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में सुनवाई से पहले अमेरिका ने कहा कि भारत को चीन से सबक लेना चाहिए।
वाशिंगटन, प्रेट्र : अमेरिका ने चीन से कहा है कि वह भारत से सबक ले कि उसने किस तरह से पड़ोसियों के साथ समुद्री सीमा विवाद को सुलझाया है। अमेरिका ने चीन को यह सुझाव दक्षिण चीन सागर विवाद के सिलसिले में दिया है। यह सुझाव 12 जुलाई को दक्षिण चीन सागर पर आने वाले हेग अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के फैसले से पूर्व दिया गया है। हेग न्यायालय फिलीपींस की याचिका पर सुनवाई कर रहा है।
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के उप सचिव अब्राहम डेनमार्क ने संसदीय समिति को बताया कि चीन मामले की हेग न्यायालय में सुनवाई को स्वीकार नहीं करता। वह दक्षिण चीन सागर को अपनी संप्रभुता वाला क्षेत्र मानता है और इसी तर्क के आधार पर वह न्यायालय की सुनवाई में भी शामिल नहीं हो रहा। उप सचिव ने कहा, सन 2014 में हेग न्यायालय ने ही भारत और बांग्लादेश के 30 साल पुराने मामले पर फैसला सुनाया था, जिसे दोनों देशों ने माना। फैसले को स्वीकार करने में भारत का बड़ा योगदान रहा। चीन को उससे सबक लेना चाहिए।
चीन के साथ संसाधनों के बंटवारे को तैयार
हेग न्यायालय में आने वाले फैसले में दक्षिण चीन सागर के हिस्से पर फिलीपींस को अधिकार मिलता है तो वह चीन के साथ मिलकर प्राकृतिक संसाधनों को बांटने के लिए तैयार है। यह बात फिलीपींस के विदेश सचिव परफेक्टो यासे ने कही है।
Courtesy: jagran. Com
No comments:
Post a Comment