Thursday, 14 July 2016

इंडियन होटल्स ने 839 करोड़ में बेचा ताज बोस्टन होटल 

टाटा समूह की कंपनी, इंडियन होटल्स कंपनी (आईएचसी) ने 12.5 करोड़ डॉलर (करीब 839 करोड़ रुपये) में ताज बोस्टन होटल की बिक्री प्रक्रिया पूरी कर ली है।

ताज ग्रुप आफ होटल्स का परिचालन करने वाली आईएचसी ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में यह जानकारी दी। समूह बिक्री से मिली राशि का उपयोग बकाया ऋण चुकाने में करेगा।

आईएचसी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने इस साल मई में ताज बोस्टन की बिक्री की मंजूरी दी थी।

Courtesy: livehindusthan. Com

No comments:

Post a Comment