तेहरान। ईरान की फुटबॉल असोसिएशन एक गंभीर आरोप के बाद संदेह के घेरे में है। ऐसा आरोप है कि ईरान की महिला फुटबॉल टीम में 8 पुरुष हैं। असोसिएशन पर आरोप है कि उसने जानबूझकर 8 पुरुषों को महिला टीम में शामिल किया। ईरानी लीग के अधिकारी मोजताबी शरीफी ने एक न्यूज वेबसाइट को बताया कि सेक्स चेंज ऑपरेशन के बिना 8 पुरुष खिलाड़ी महिला टीम में खेल रहे हैं।
बुधवार को, अथॉरिटीज ने राष्ट्रीय टीम और प्रमुख लीग खिलाड़ियों की लिंग जांच के आदेश दिए। महिला टीम में खेल रहे पुरुष खिलाड़ियों के नाम जाहिर नहीं किए गए हैं। ईरान की महिला टीम की खिलाड़ी हिजाब हेडस्कार्फ, लंबे स्लीव्स वाले टॉप और लंबे ट्रैकसूट पहनकर खेलती हैं।
ईरान की फुटबॉल असोसिएशन एक गंभीर आरोप के बाद संदेह के घेरे में है। ऐसा आरोप है कि ईरान की महिला फुटबॉल टीम में 8 पुरुष हैं।
2014 में, राष्ट्रीय टीम में 4 ऐसे खिलाड़ी होने की बात सामने आई थी जिन्होंने या सेक्स चेंज ऑपरेशन नहीं कराया था या फिर वह सेक्शुअल डिवेलपमेंट डिसऑर्डर से जूझ रहे थे। फुटबॉल गवर्निंग बॉडी ने यह पता चलने के बाद रैंडम चेकिंग की शुरुआत की थी। 2010 में, टीम के गोलकीपर के लिंग को लेकर भी संदेह पैदा हुआ था।
ईरान में फतवा के मुताबिक लिंग परिवर्तन कराने का ऑपरेशन वैध है। 1979 में हुई इस्लामिक क्रांति के दिवंगत नेता अयातुल्लाह खामनेई ने यह फैसला दिया था।
Courtesy: readability hike. In
No comments:
Post a Comment