Wednesday, 6 July 2016

रेलवे हर महीने दो लाख खर्च कर 30 हजार रुपये कर रहा आमदनी

चक्रधरपुर रेल मंडल एक साइकिल स्टैंड चलाने में दो लाख रुपये गंवाकर 30 हजार रुपये कमा रहा है। मामला मंडल मुख्यालय के मेंस कांग्रेस कार्यालय के आगे स्थित रेलवे साइकिल स्टैंड का है। स्टैंड को पिछले कई महीनों से रेल प्रशासन चला रहा है। स्टैंड चलाने के लिए रेलवे ने 9 कर्मचारियों को तीन-तीन शिफ्ट में पदस्थापित किया है।

रेलकर्मी गंगाराम बालमुचू, शंकर करवा और जीतेन्द्र प्रधान सहित अन्य रेलकर्मी स्टैंड की देखरेख में लगे हैं। इन सभी रेलर्किमयों को रेलवे कुल दो लाख रुपये मासिक तनख्वाह भुगतान करता है। लेकिन, रेलवे को इस साइकिल स्टैंड से ज्यादा से ज्यादा तीस हजार रुपये महीना राजस्व प्राप्त होता है। दरअसल, टेंडर निकाले जाने के बावजूद इस स्टैंड की निविदा किसी संवेदक ने अबतक नहीं भरी है। इसके कारण ठेकेदार की कमी को देखते हुए रेल प्रशासन ने इसे स्वयं चलाने का निर्णय लिया है।

Courtesy:livehindusthan. Com

No comments:

Post a Comment