नई दिल्ली। देश-दुनिया में सिखों को लेकर काफी जोक्स बनते हैं। इसे रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सिख संगठनों से पूछा है कि आप बताएं कि इस तरह के जोक्स कैसे रोका जा सके। इसके लिए कोर्ट ने 6 हफ्ते का वक़्त दिया है। आप जानते होंगे कि ‘संता-बंता’ ऐसी साइड है, जिस पर हमेशा सिख का मजाक बनाया जाता है।
संता-बंता जैसी 5000 से अधिक वेबसाइटें
आपको जानकार हैरानी होगी कि ‘संता-बंता’ जैसी 5000 वेबसाइटें ऐसी हैं जिनमें सिख समुदाय पर जोक्स रहते हैं। दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के नेतृत्व में सभी संगठनों को अपने सुझाव अगले 6 हफ्तों में सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश करने हैं। इसमें हरियाणा सिख मैनेजमेंट कमेटी और पटना गुरुद्वारा कमेटी भी शामिल होगी।
सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई थी याचिका
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएमसजीएमसी) ने बीते साल सुप्रीम कोर्ट में सिखों पर आधारित चुटकुलों पर रोक लगाने की मांग संबंधी याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया है कि ऐसे संता बंता चुटकुलों से समुदाय की भावनाएं आहत होती हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छवि भी खराब होती है। याचिकाकर्ता के अनुसार करीब 5000 वेबसाइटें ऐसी हैं जिनमें सिख समुदाय पर जोक्स रहते हैं। लिहाजा इन पर रोक लगाई जानी चाहिए। साथ ही भविष्य के लिए गाइडलाइन तय होनी चाहिए।
Courtesy: puriduniya. Com
No comments:
Post a Comment