ऑनलाइन वीजा की शुरूआत साल 2013 में की थी और तबसे ये पर्यटन के लिहाज से काफी सफल रही है।
नई दिल्ली। ई-टूरिस्ट वीजा स्कीम की सफलता को देखते हुए पर्यटन मंत्रालय ने 36 और देशों को ई-टूरिस्ट वीजा की सुविधा मुहैया कराए जाने का प्रस्ताव दिया है जिसमें इरान, इटली, इजिप्ट और नाईजीरिया भी शामिल है। सूत्रो के मुताबिक पर्यटन मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को गृह मंत्रालय के पास विचार के लिए भेज दिया है और अगर ये प्रस्ताव स्वीकार कर लिया जाता है तो दुनियाभर के 186 देशों के लोग भारत आने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
पर्यटन मंत्रालय ने जिन देशों के लिए ऑनलाइन वीजा की सुविधा की शुरूआत करने का प्रस्ताव दिया है उनमें इरान, इजिप्ट, कतर, बहरीन, सउदी अरब, मालद्वीप, इटली, नाईजीरिया, तुर्की, इथोपिया, कजाकिस्तान और मोरक्को शामिल है। आपको ये भी बता दें कि ऑनलाइन वीजा की शुरूआत साल 2013 में की थी और तबसे ये पर्यटन के लिहाज से काफी सफल रही है।
पर्यटन मंत्रालय के डाटा के मुताबिक जनवरी से जून 2016 तक कुल 4,714,909 सैलानी ई-टूरिस्ट वीजा लेकर भारत आ चुके हैं वहीं पिछले साल जनवरी से जून 2015 तक 1,26,214 लोग ई-टूरिस्ट वीजा लेकर भारत आए थे। यानि पिछले साल के मुकाबले इस साल ई-टूरिस्ट वीजा के लिए रजिस्टर करने वालों की संख्या में 273.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
Courtesy:jagran. Com
No comments:
Post a Comment