रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज इन बातों को खारिज किया कि हैकरों के जरिए कहीं भी चुनावों को प्रभावित किया जा सकता है और इस बात से इनकार किया कि उनकी सरकार ने कभी ऐसा किया है या कभी ऐसा करेगी. उन्होंने हालांकि स्वीकार किया कि हो सकता है कि कुछ देशभक्त लोगों ने पश्चिम के रूस के खिलाफ दुष्प्रचार के जवाब में साइबर हमले किए हों.
सेंट पीटर्सबर्ग: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज इन बातों को खारिज किया कि हैकरों के जरिए कहीं भी चुनावों को प्रभावित किया जा सकता है और इस बात से इनकार किया कि उनकी सरकार ने कभी ऐसा किया है या कभी ऐसा करेगी. उन्होंने हालांकि स्वीकार किया कि हो सकता है कि कुछ देशभक्त लोगों ने पश्चिम के रूस के खिलाफ दुष्प्रचार के जवाब में साइबर हमले किए हों.
पुतिन ने अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों के सपांदकों के साथ एक विशेष साक्षात्कार में कहा, ‘यदि वे देशभक्ति की तरफ झुकाव रखते हैं तो वे उन लोगों के खिलाफ लड़ाई में योगदान देने की कोशिश कर सकते हैं जो रूस के खिलाफ बोलते रहते हैं.’ उन्होंने कहा, सैद्धांतिक तौर पर यह संभव है. लेकिन उन्होंने तुरंत ही इस तरह की बातों से दूरी बना ली कि रूस चुनावी हैकिंग में संलिप्त था. यह पूछे जाने पर कि क्या रूसी हैकर इस साल के अंत में जर्मनी के संसदीय चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं, पुतिन ने कहा, हम राष्ट्र के स्तर पर ऐसी चीजों में कभी भी संलिप्त नहीं रहे और न ही ऐसा करने का कोई इरादा है.
अमेरिका के विगत राष्ट्रपति चुनाव के समय से रूस द्वारा चुनावी हैकिंग किए जाने की बातें विवाद के केंद्र में रही हैं. इस चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे. अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का आरोप है कि रूस ने डेमोकेट्रिक पार्टी के ई मेल हैक किए जिससे ट्रंप को अपनी डेमोकेट्रिक प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ जीत हासिल करने में मदद मिली. पुतिन ने कहा कि किसी भी सूरत में हैकर चुनाव परिणामों को संभवत: नहीं पलट सकते क्योंकि मतदाताओं को इतनी आसानी से प्रभावित नहीं किया जा सकता.
उन्होंने कहा, मेरा पूरी तरह से मानना है कि कोई भी हैकर दूसरे देश के चुनाव प्रचार अभियान को बहुत अधिक प्रभावित नहीं कर सकता. कोई भी हैकर यूरोप, एशिया या अमेरिका में किसी भी देश के चुनाव अभियानों को प्रभावित नहीं कर सकता. पुतिन ने कहा कि यह भी संभव है कि दूसरे देशों के हैकरों ने रूस को फंसाया हो. उन्होंने कहा, मैं कल्पना कर सकता हूं कि रूस की छवि इस तरह के हमलों के मूल में होने के रूप में पेश करने के लिए कुछ लोग ऐसा जानबूझकर करते हैं. आधुनिक प्रौद्योगिकियों के जरिए यह सब बड़ी आसानी से किया जा सकता है.
Source:zeenews.com
No comments:
Post a Comment