जागरण संवाददाता, जयपुर। दुनिया का पहला 'लेपर्ड रिजर्व' जयपुर के झालाना वन क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। अभी झालाना वन क्षेत्र में करीब डेढ़ दर्जन लेपर्ड हैं। राज्य सरकार ने अपने बजट में इसके लिए खास वित्तीय प्रबंध किए हैं जिससे इस दिशा में कार्य तेज हो गया है।
राज्य के वन मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने इसेदुनिया का पहला लेपर्ड रिजर्व बताया है। उन्होंने कहा कि इसे विकसित करने के लिए वन्य जीव विशेषज्ञों और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम गठित की गई है। उनका दावा है कि करीब एक वर्ष पूर्व ही इसे विकसित करने को लेकर सरकार ने योजना बनाई थी। इसके तहत देश-विदेश के कुछ अन्य लेपर्ड पार्को का अध्ययन किया गया। इसके बाद जयपुर के झालाना पार्क में दुनिया का पहला लेपर्ड रिजर्व बनाने का निर्णय लिया गया।
गौरतलब है कि जयपुर शहर के निकट होने के कारण झालाना वन क्षेत्र से निकलकर कई बार लेपर्ड रिहायशी क्षेत्रों या आम रास्तों तक पहुंच जाते हैं। अब इनकी सुरक्षा के लिए झालाना वन क्षेत्र के चारों ओर दीवार बनाने के साथ ही अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट को पहले चरण में तो झालाना वन क्षेत्र में चलाया जाएगा।
Source:jagran.com
No comments:
Post a Comment