Sunday, 3 July 2016

बदलेगा LBW का नियम, गेंदबाजों को होगा फायदा

एडिनबर्ग: आईसीसी ने LBW से जुड़े अंपायरों के फैसलों पर विवादास्पद डीआरएस से संबंधित नियमों में बदलाव को मंजूरी दे दी है जिससे गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है. लेकिन टेस्ट क्रिकेट में दो डिवीजन बनाने और नई वनडे लीग सहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आमूलचूल परिवर्तन करने की योजना को स्थगित कर दिया है.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की कल रात वाषिर्क बैठक समाप्त हुई जिसमें आईसीसी, आईडीआई और आईबीसी बोर्डों ने पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और अब आईसीसी चेयरमैन शशांक मनोहर की अध्यक्षता में कई मसलों पर चर्चा की. कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी किये गये.

आईसीसी ने कहा कि विश्व संस्था के प्रशासन में पुनर्गठन के मामले में प्रगति हुई है जबकि डरबन में 2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट को शामिल करने के प्रयासों को आगे बढ़ाया गया है. क्रिकेट को ओलंपिक खेल बनाने की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समिति की योजना पर आगे बातचीत हुई.

LBW पर अंपायर के फैसले से संबंधित डीआरएस की खेल परिस्थितियों के बारे में आईसीसी ने कहा कि यदि LBW से संबंधित मैदानी अंपायर का फैसला बदला जाता है तो अब गेंद का आधा हिस्सा स्टंप के क्षेत्र में होना चाहिए जो कि ऑफ और लेग स्टंप के बाहर की सीमा भी होगी. इससे पहले गेंद का आधा हिस्सा ऑफ और लेग स्टंप के बीच में होना जरूरी होता था. आईसीसी ने कहा कि यह संशोधन एक अक्तूबर से या फिर इस तिथि से ठीक पहले शुरू होने वाली किसी सीरीज जिसमें डीआरएस हो, उससे प्रभावी होगा.

नोबॉल से संबंधित फैसलों में आईसीसी ने कहा कि मैदानी अंपायरों के बजाय तीसरे अंपायर को नोबॉल कहने की अनुमति देने का ट्रायल अगले कुछ महीनों में किया जाएगा ताकि यह अच्छी तरह से पता लगाया जा सके कि क्या तीसरा अंपायर तुरंत रीप्ले का उपयोग करके बिल्कुल सही नोबॉल दे सकता है. आईसीसी ने बयान में कहा, ‘‘यह ट्रायल आगामी वनडे सीरीज के दौरान किया जा सकता है और तीसरा अंपायर गेंद पड़ने के कुछ सेकेंड के अंदर नोबॉल देगा और उसे मैदानी अंपायर को बताएगा. ट्रायल से संबंधित विस्तृत जानकारी इसको अंतिम रूप दिये जाने पर घोषित किये जाएंगे. ’’

इस बीच बांग्लादेश जैसे छोटे देशों की स्थायी तौर पर ‘सेकेंड डिवीजन’ में जाने के जोखिम को लेकर चिंता को देखते हुए आईसीसी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आमूलचूल परिवर्तन करने के फैसले को स्थगित कर दिया है. इसके बजाय वह सितंबर के शुरू में दुबई स्थित अपने मुख्यालय में कार्यशाला का आयोजन करेगी. आईसीसी ने कहा, ‘‘आईसीसी मुख्य कार्यकारियों की समिति ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के ढांचे और तीनों प्रारूपों में नयी प्रतियोगिताओं की शुरूआत को लेकर रचनात्मक चर्चा की. सदस्यों को इस परियोजना की प्रगति से अवगत करा दिया गया है और सभी मानते हैं कि कोई भी अंतिम फैसला करने से पहले इसे अधिक विस्तार से समझने की जरूरत है. ’’

आईसीसी के पुनर्गठन पर बयान में कहा गया है कि आईसीसी बोर्ड की अक्तूबर में होने वाली बैठकों में विचार के लिये आगामी सप्ताहों में नये संविधान का मसौदा तैयार किया जाएगा.

आईसीसी ने राष्ट्रमंडल खेल महासंघ की प्रस्तुति के बाद डरबन में 2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट को शामिल करने को समर्थन देने पर भी सहमति जतायी. इस संबंध में आईसीसी आवेदन करेगा. आईसीसी विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘आईसीसी क्रिकेट को कार्यक्रम में शामिल करना सुनिश्चित करने तथा टूर्नामेंट की विशिष्ट संरचना और क्वालीफिकेशन प्रक्रिया के लिये राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के साथ मिलकर काम करेगी. ’’

भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के अध्यक्ष सर रोनी फ्लैगनन ने वाषिर्क प्रगति की जानकारी दी जिनमें एकीकृत कार्यकारी दल की सिफारिशों को लागू करने पर हुई प्रगति भी शामिल है. बारबाडोस में पिछली आईसीसी वाषिर्क बैठक में इन्हें मंजूरी दी गयी थी. बोर्ड ने आईसीसी मुख्य कार्यकारी के अनुबंध को भी बढ़ाने को मंजूरी दी. आईसीसी मुख्य कार्यकारी डेव रिचर्डसन 2019 वाषिर्क बैठक तक इस भूमिका में रहने के लिये तैयार हो गये हैं.

हाल में एससीसी ने मनीग्राम के साथ तीन साल का करार भी किया. मनीग्राम आईसीसी का भी साझेदार है. एससीसी ने इस प्रायोजन से बड़ी धनराशि घरेलू टूर्नामेंट के आयोजन में खर्च की जिसमें 1800 खिलाड़ियों और 106 क्लबों ने हिस्सा लिया. एससीसी के एसोसिएट सदस्यता के आवेदन को इससे पहले अक्तूबर 2015 में आईसीसी विकास समिति ने मंजूरी दे दी थी. आईसीसी परिषद ने इसके साथ ही अमेरिकी क्रिकेट संघ (यूएसएसीए) और नेपाल क्रिकेट संघ (सीएएन) के निलंबन को भी सर्वसम्मति से मंजूरी दी. उन्हें जून 2015 और अप्रैल 2016 में निलंबित किया गया था. हालांकि मनोहर ने घोषणा की कि आईसीसी बोर्ड का प्रतिनिधिमंडल इन दोनों देशों का का दौरा करके संबंधित हितधारकों से मुलाकात करेगा और अक्तूबर में होने वाली बैठक में इस बारे में अवगत कराएगा. मनोहर ने साथ ही निवर्तमान आईसीसी अध्यक्ष जहीर अब्बास का भी उनके योगदान के लिये आभार व्यक्त किया.

Courtesy:readability. Hike. In

No comments:

Post a Comment