Wednesday, 6 July 2016

दून विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा नौ जुलाई को

दून विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा नौ जुलाई को है। यह परीक्षा देशभर के छह प्रमुख शहरों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रवेश पत्र विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।

देहरादून: छात्रों के हंगामे और भ्रष्टाचार के आरोपों समेत इस साल तमाम विवादों से घिरे रहने के बावजूद दून विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए देशभर से रेकार्ड आवेदन हुए। विवि प्रशासन की मानें तो बीते वर्षों की तुलना में इस साल छात्रों का रुझान सबसे बेहतर नजर आ रहा है। विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा नौ जुलाई को देशभर के छह प्रमुख शहरों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रवेश पत्र विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी आज से प्रवेश प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
छह साल पहले जवाहरलाल नेहरू विवि की तर्ज पर शुरू किए गए राज्य सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट दून विश्वविद्यालय में कुल आठ स्कूल(विभाग) संचालित किए जा रहे है। इन स्कूलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार मुहैया कराने में सहायक 26 कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। आने वाले सालों में कुछ और नए कोर्स भी शुरू करने की योजना विवि के पास है। अभी तक छात्रों की कमी से जूझ रहे दून विश्वविद्यालय को इस साल अच्छा रुझान देखने को मिला है। विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए इस साल करीब 2000 छात्रों ने आवेदन किया है।

विवि ने नौ जुलाई को होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए हैं। आवेदन करने वाले छात्र-छात्राएं मंगलवार से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने बताया कि विवि ने छात्रों की सुविधा के लिए देहरादून के अलावा दिल्ली, पटना, कोलकाता, लखनऊ और हल्द्वानी में परीक्षा केंद्र बनाए हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा का परिणाम एक सप्ताह में जारी कर प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी ताकि समय से सत्र शुरू किया जा सके। 

Courtesy: jagran. Com

No comments:

Post a Comment