Tuesday, 12 July 2016

अब आपको घर बैठे मिलेगा ऋषिकेश का गंगाजल

पटना| अब देश के सभी डाकघरों से गंगाजल खरीदा जा सकेगा और यदि कोई चाहे तो डाक विभाग उसके घर तक गंगा के जल को पहुंचाएगा। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और मनोज सिन्हा ने रविवार को एक नई योजना का शुभारंभ किया, जिसके तहत देश के सभी डाकघरों पर ये पवित्र जल उपलब्ध होगा और डाक विभाग इसे घरों तक भी पहुंचाएगा।

गंगाजल अब डाक विभाग आपके घर पहुंचाएगा

प्रसाद ने इस अवसर पर कहा, “अब गंगोत्री और ऋषिकेशसे लिया गया गंगा के जल को  देश के सभी डाकघरों पर उपलब्ध होगा।”

सिन्हा ने कहा कि बिहार के सुल्तानगंज में गंगा का जल स्वच्छ हो जाएगा तो डाक विभाग यहीं से गंगाजल लेकर उसे घर-घर तक पहुंचाएगा।

सिन्हा ने कहा, “अभी सिर्फ गंगोत्री और ऋषिकेश से लिए गए गंगा के जल को ही डाक विभाग देश के हर हिस्से में घरों-घरों तक पहुंचाएगा।”

Courtesy: puriduniya. Com

No comments:

Post a Comment