Wednesday, 6 July 2016

श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में 50 छात्र तमिलनाडु के एक ही स्कूल से

यही नहीं इनमें 50 छात्र एक ही स्कूल से हैं जो भारतीय विद्या भवन से हैं।ये बेहद चौंकानेवाला है कि एक ही कॉलेज से इतने छात्रों को देश के प्रतिष्ठित कॉलेज में एडमिशन मिला है।

चेन्नई/दिल्ली: दिल्ली के प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में तमिलनाडु के छात्रों ने अपना परचम लहराया है। बीकॉम ऑनर्स में 160 छात्रों में से 110 छात्र तमिलनाडु के हैं जिन्होंने इस कॉलेज में एडमिशन पाने में सफलता पाई हैं। यही नहीं इनमें 50 छात्र एक ही स्कूल से हैं जो भारतीय विद्या भवन से हैं।ये बेहद चौंकानेवाला है कि एक ही कॉलेज से इतने छात्रों को देश के प्रतिष्ठित कॉलेज में एडमिशन मिला है।

हालांकि एसआरसीसी के प्रिंसिपल आरपी रस्तोगी ने बताया कि सभी एडमिशन मेरिट के आधार पर किए गए हैं। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के मुताबिक स्टॉफ के कुछ लोगों ने बताया कि कुछ छात्र ऐसे थे जिन्होंने अपने विषय से जुड़े प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। स्टॉफ ने ये भी बताया कि छात्रों के विषयों में जैसे नंबर थे, उनका प्रदर्शन वैसा नहीं था, वे औसत नजर आए। एडमिशन के लिए छात्रों के 12वीं में प्राप्त अंकों को आधार बनाया जाता है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय विद्या भवन के प्रिंसिपल ने बताया कि हमें अपने छात्रों पर कोई संदेह नहीं है। इससे पहले भी पिछले साल 36 छात्र एसआरसीसी के लिए चुने गए थे।

Courtesy: jagran. Com

No comments:

Post a Comment