सेरेना विलियम्स ने विंबलडन 2016 फाइनल मुकाबले में कर्बर को हराकर खिताब अपने नाम किया।
विंबलडन। दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के महिला एकल फाइनल में जर्मनी की एंजेलिक कर्बर को 7-5, 6-3 से हराकर खिताब जीता। यह सेरेना का 22वां महिला एकल ग्रैंड स्लैम खिताब है।
इसके साथ ही उन्होंने स्टेफी ग्राफ के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। वहीं कर्बर 20 साल में विंबलडन जीतने वाली पहली जर्मन महिला बनने का मौका चूक गई। उनसे पहले 1996 में ग्राफ यहां जीती थीं। सेरेना 28वीं बार ग्रैंड स्लैम फाइनल खेल रहीं थीं। वे सातवीं बार विम्बल्डन चैंपियन बनी हैं।
सेरेना के ग्रैंडस्लैम खिताब
ऑस्ट्रेलियन ओपन : 2003, 2005, 2007, 2009, 2010, 2015
फ्रेंच ओपन : 2002, 2013, 2015
विंबलडन : 2002, 2003, 2009, 2010, 2012, 2015, 2016
यूएस ओपन : 1999, 2002, 2008, 2012, 2013, 2014
किसने क्या कहा
मुझे कर्बर के खिलाफ खेलने में मजा आता है। वे कड़ी प्रतिद्वंदी हैं। वे मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती हैं। यकीन मानिए फाइनल बहुत कठिन था। ग्राफ के रिकॉर्ड की बराबरी करके बहुत खुश हूं। -सेरेना विलियम्स
-यह मैच शानदार रहा। सेरेना जीत की हकदार थीं। वे बहुत अच्छा खेलीं। आपके खिलाफ खेलना मेरे लिए सम्मान की बात है। विंबलडन का फाइनल सेंटर कोर्ट पर खेलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। -एंजेलिक कर्बर
Courtesy: jagran. Com
No comments:
Post a Comment