Friday, 1 July 2016

बोरिस जॉनसन ने दावेदारी छोड़ी, जानिए अब कौन बनेगा पीएम ?

लंदन। ब्रिटेन को यूरोपीय यूनियन से अलग करने के अभियान के प्रमुख नेता बोरिस जॉनसन ने एक चौंकाने वाला ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वो प्रधानमंत्री पद की दावेदारी से अपना नाम वापस ले रहे हैं।

कंजरवेटिव पार्टी के नेता बोरिस जॉनसन ( फोटो द सन से साभार)

ब्रेक्जिट के लीडर जॉनसन ने पीएम पद की दावेदारी छोड़ी

Brexit  से उभर कर मुख्यधारा में आए लंदन के पूर्व मेयर ने कहा कि वो ऐसा नेतृत्व नहीं दे पाएंगे या फिर ऐसी टीम नहीं बना पाएंगे जो ब्रिटेन को आगे ले जा सके। बोरिस जॉनसन के इस ऐलान के बाद कंजरवेटिव पार्टी के नेतृत्व में एकाएक बदलाव आ गया है।

अक्टूबर में प्रधानमंत्री डेविड कैमरून के इस्तीफा देने के बाद पीएम बनने वालों की दौड़ में अब सबसे आगे उन्हीं के दो मंत्री हो गए हैं।

अब थेरेसा और गव के बीच तगड़ी टक्कर

कंजरवेटिव पार्टी की नेता और कैमरून मंत्रिमंडल में गृह मंत्री थेरेसा मे अब पीएम बनने की रेस में सबसे आगे हो गई हैं। उनके अलावा न्याय मंत्री माइकल गव भी इस रेस में उनको चुनौती देते दिख रहे हैं।

हालांकि दो दिन पहले ब्रिटेन के न्याय मंत्री माइकल गव ने बोरिस को समर्थन देने की घोषणा की थी। हालांकि इस बीच उनकी पत्नी के लीक हुए ईमेल से सनसनी फैल गई थी जिसमें उन्होंने जॉनसन की लीडरशिप क्वालिटी पर चिंता जाहिर की थी।

उसके बाद गव भी बोरिस के खिलाफ हो गए थे और उन्होंने अपना नाम पीएम पद के लिए आगे कर दिया था।

जानिए पीएम पद की दौड़ में और कौन शामिल

अब जॉनसन के मैदान से हटने के बाद 10 डाउनिंग स्ट्रीट की लड़ाई में कंजरवेटिव पार्टी के दो नेताओं के बीच सीधी टक्कर देखी जाएगी।

थेरेसा मेमाइकल गवस्टीफन क्रैबलिआम फॉक्सएंड्रिया लीडसम

बोरिस जॉनसन ने कहा दुनिया की निगाहें अब हमारी ओर

अपनी स्पीच के दौरान जॉनसन ने कहा कि ब्रेक्जिट के मुद्दे पर देश साथ आया है और ये हमारे ब्रिटिश परिवार की महानता है।

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के पास पूरी दुनिया के बारे में खुद सोचने का मौका है। लोगों की निगाहें हमारी ओर टिकी हुई हैं।

बोरिस ने कहा कि अगले पीएम का काम यही होगा कि वो ऐसे मौके बनाए जिससे कि हम दुनिया के सामने सबसे ऊंचे दिखाई दें।

Brexit के बाद कैमरून ने इस्तीफे की घोषणा की थी

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने जनमतसंग्रह के परिणाम आने के बाद पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी थी। वह अक्टूबर में पद छोड़ देंगे। इसमें 52 प्रतिशत नागरिकों ने ब्रिटेन के यूरोपीय यूनियन से अलग होने के पक्ष में मतदान किया था।

Courtesy: puridhuniya.com

No comments:

Post a Comment