आईटीआई में ऑनलाइन अंक तालिका की तर्ज पर ही अब प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन मिल सकेंगे। इससे जहां आईटीआई करने वालों को सालों तक प्रमाण पत्र का इंतजार नहीं करना पड़ेगा वहीं छात्रों के सत्यापन में भी कोई दिक्कत नहीं होगी।
आईटीआई में ऑनलाइन अंक तालिका मिलने के बाद अब प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन कर दिए गए हैं। वर्ष 2010 से 2016 तक के प्रमाण पत्र ऑनलाइन आ गए हैं। आईटीआई के माध्यम से छात्र अपने प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। दरअसल पुरानी पद्धति के तहत प्रमाण पत्र प्राप्त करने की जटिल प्रक्रिया से छात्रों को गुजरना पड़ता था।
आईटीआई से पास होने के बाद भी प्रमाण पत्र मिलने में चार से पांच साल लग जाते थे। साथ ही जिस कंपनी या फैक्ट्री में छात्र नौकरी पर लगता था, उस कंपनी को भी आईटीआई के कागज असली हैं या नकली इसका सत्यापन करने में भी काफी समय लगता था। अब ऑनलाइन प्रक्रिया होने से अंक तालिका मिलने के एक हफ्ते के अंदर ही प्रमाण पत्र मिल सकेगा।
साथ ही कंपनी सीधे वेबसाइट पर नौकरी करने वाले आईटीआई के छात्र का रोल नंबर डाल कर प्रमाण पत्र का सत्यापन कर सकेगी। अधिकारियों के मुताबिक केवल एनसीवीटी का कोर्स करने वाले छात्रों को ही ऑनलाइन प्रमाण पत्र मिलेंगे।
काशीपुर में आईटीआई (युवक) के प्रधानाचार्य जेएस जलाल ने बताया कि आईटीआई करने वाले छात्रों को आटीआई के मsाध्यम से ऑनलाइन प्रमाण पत्र मिल सकेंगे। पहले इस प्रक्रिया में चार से पांच साल का समय लग जाता था। छात्रों के कागजातों के सत्यापन में भी लंबा समय लगता था। लेकिन ऑनलाइन प्रक्रिया से छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। वर्ष 2010 से 2016 तक के प्रमाण पत्र ऑनलाइन आईटीआई पहुंच गए हैं। एनसीवीटी करने वाले छात्रों को ही इसका लाभ मिलेगा।
Source:amarujala.com
No comments:
Post a Comment