Monday, 15 May 2017

ट्रंप ने कहा, अगले हफ्ते तक FBI को मिल सकता है नया चीफ, शनिवार को इन चार का इंटरव्यू

वॉशिंगटन
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह जल्द ही एफबीआई के नए प्रमुख के नाम का ऐलान कर सकते हैं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर जल्दी ही जेम्स कोमी का विकल्प मिला तो वह अगले हफ्ते के आखिर में अपने पहले विदेशी दौरे पर जाने से पहले ही नए प्रमुख के चुनाव का फैसला ले सकते हैं। एयर फोर्स वन में उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'यह संभव है।'

वाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रंप 11 नामों पर विचार कर रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि इनमें एफबीआई के कार्यकारी निदेशक ऐन्ड्रू मैककैब, रिपब्लिकन सेनटर जॉन कॉरनन, न्यू यॉर्क के अपील कोर्ट के जज माइकल गार्सिया और पूर्व असिस्टेंट अटॉर्नी जनरल ऐलस फिशर के शनिवार को इंटरव्यू लिए जाएंगे।

गौरतलब है कि डॉनल्ड ट्रंप ने जेम्स कोमी को मंगलवार को अचानक उनके एफबीआई प्रमुख के पद से हटा दिया था। ट्रंप ने एनबीसी से साक्षात्कार में बताया था कि अमेरिकी अटॉर्नी जनरल जेफ सेशंस की सिफारिश पर उन्होंने पहले से ही कोमी को हटाने का मन बना लिया था। ट्रंप ने एनबीसी से कहा, 'मैं सिफारिश के बिना भी कोमी को पद से हटाने जा रहा था। डेप्युटी अटॉर्नी जनरल ने भी इसके लिए सिफारिश की थी।' उन्होंने कहा था कि रूस के साथ उनके संबंधों की कहानी को डेमोक्रैटिक पार्टी के सदस्यों द्वारा गढ़ा गया है।

Source:indiatimes.com

No comments:

Post a Comment