अब भारत में हवाई यात्री फ्लाइट के दौरान भी इन्टरनेट सर्फ कर सकेंगे। अब तक फ्लाइट के दौरान इन्टरनेट के इस्तेमाल की अनुमति नहीं है, लेकिन अगस्त महीने के अंत तक इसकी अनुमति मिल सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स में डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के संयुक्त डीजी ललित गुप्ता के हवाले से बताया गया है कि इस संबंध में दूरसंचार विभाग की अनुमति का इन्तजार है। फिलहाल जो नियम हैं इसके मुताबिक, सुरक्षा का हवाला देते हुए भारतीय एयर स्पेस में इन्टरनेट बंद होता है।
जहां तक अन्य देशों की बात है तो दुनिया भर में 70 एयरलाइन कंपनियां ऐसी हैं, जो अपने यात्रियों को इन्टरनेट के इस्तेमाल की इजाजत देती हैं।
एयर फ्रांस, लुफ्थांसा, ब्रिटिश एयरवेज, सिंगापुर एयरलाइंस, अमीरात और इतिहाद जैसी एयरलाइन कंपननियों के विमानों में ईमेल, सोशल मीडिया, फिल्में डाउनलोड करने और कॉल करने की इजाजत होती है।
खास बात यह है कि ये विमान भारत भी आते हैं।
Source:topyaps.com
No comments:
Post a Comment