वाशिंगटन, प्रेट्र। मंगल पर मानव भेजने से पहले अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा चांद संबंधी अपने अभियान को गति देगी। नासा 2027 में मानव युक्त चंद्रयान भेजेगी। इसके बाद 2030 के दशक में मंगल पर मानव भेजने की तैयारी में है।
नासा के ग्रेग विलियम्स ने कहा कि चंद्रमा को मंगल अभियान के लिए लांचिंग प्वाइंट की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। विलियम्स ने वाशिंगटन डीसी में सम्मेलन के दौरान मंगल पर मानव भेजने के अभियान के दो चरणों का विस्तृत ब्योरा दिया।
चांद के सालभर में कुल पांच अभियान शामिल होंगे। इनमें से चार मानवयुक्त होंगे। इनमें विभिन्न जरूरी सामान भी चांद पर भेजे जाएंगे। अंतिम चरण में सुदूर अंतरिक्ष में जाने योग्य यान होगा, जो लोगों को मंगल पर लेकर जाएगा। नासा का मानना है कि चंद्रमा के निकट सालभर के इस अभियान से मंगल तक आने-जाने के 1,000 दिन के मिशन से जुड़ी बहुत सी जानकारियां मिल सकेंगी।
Source:jagran.com
No comments:
Post a Comment