
ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी फिर से राष्ट्रपति चुनाव जीत गए हैं. शुक्रवार को ईरान में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हुए थे. ईरान के सरकारी टेलीविजन ने इसकी जानकारी दी.
रुहानी को चार साल के लिए राष्ट्रपति चुना गया है. इस चुनाव में उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी रूढ़िवादी नेता इब्राहिम रईसी को कड़ी मात दी. रुहानी को सुधारवादी और आधुनिक नेता माना जाता है. ईरानी के सरकारी टीवी चैनल द नेशनल मीडिया ने रुहानी को जीत की बधाई दी है.
एक अधिकारी ने बताया कि रूहानी को 57 फीसदी मतों के साथ दोबारा से ईरान का राष्ट्रपति चुना गया है. 68 वर्षीय रूहानी उदारवादी और स्वतंत्रता के हिमायती माने जाते हैं. इसके अलावा वह ईरान के दूसरे देशों के साथ बेहतर संबंध बनाने के भी पक्षधर हैं. इस चुनाव में चार करोड़ लोगों ने मतदान किया.
इससे पहले शनिवार को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खेमेनेई ने मतदान पेटी में अपना वोट डाला था. साथ ही खेमेनेई ने लोगों से बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वोट डालने की अपील की. उन्होंने कहा किर ईरान में राष्ट्रपति चुनाव महत्वपूर्ण हैं और लोगों को अधिकाधिक संख्या में वोट डालने चाहिए.
इस चुनाव में कुल मिलाकर 1600 से ज़्यादा प्रत्याशियों ने अपने नामांकन भरे थे, लेकिन 6 प्रत्याशियों के अलावा सबके नामांकन नामंज़ूर हो गए थे. मुख्य मुक़ाबला नरमपंथी मौजूदा राष्ट्रपति हसन रूहानी और अत्यंत कट्टर माने जाने वाले उनके प्रतिद्वंदी इब्राहिम रईसी के बीच रहा. इन चुनावों को भी हमेशा की तरह कट्टरपंथी और नरमपंथी विचारधारा का चुनाव माना जा रहा है.
Source:aajtak.in
No comments:
Post a Comment