जिंदगी में तकनीक बढ़ने के साथ-साथ उस पर हमारी निर्भरता भी लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि स्मार्टफोन हमारे जीवन में महत्वपूर्ण हो गया है। मोबाइल एप्स हमें फिटनेस टिप्स के साथ-साथ फैशन, लाइफस्टाइल से जुड़ी बातें बताने में सक्षम है।
अब अगर इस स्थिति में आपको या अापके परिवार के किसी सदस्य को डायबिटीज है? तो घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह दिन भी दूर नहीं है जब स्मार्टफोन से डायबिटीज का इलाज किया जा सकेगा। जी हां। इस दिशा में वैज्ञानिकों को कुछ सफलता भी हाथ लगी है। उनकी रिसर्च में कुछ बातें निकलकर सामने आई हैं।
शोध के मुताबिक अगर सबकुछ ठीक रहा तो जल्दी ही स्मार्टफोन से डायबिटीज का इलाज किया जा सकेगा। हालांकि अब से पहले इस तरह के मामले सुनने को नहीं मिले हैं। ऐसे में यदि वाकई ऐसा हो पाता है तो अपने आप में यह बात भी कमाल होगी। कारण कि स्मार्टफोन का दीवाना आज के दौर में कौन नहीं है।

वैज्ञानिकों ने चूहों पर डायबिटीज से संबंधित रिसर्च की है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस प्रकार की प्रणाली चूहों में प्रत्यारोपित कर वो लोग चूहों में डायबिटीज को टच स्क्रीन के माध्यम से नियंत्रित करने में सफल रहे।
Source:wittyfeed.com
No comments:
Post a Comment