Saturday, 27 May 2017

लश्कर के 20-21 आतंकी भारत घुसे, दिल्ली सहित चार राज्यों में IB का अलर्ट!

देश में आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोएबा के 20 से 21 आतंकियों के भारत में घुसने की खबर है. डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने इस बाबत अलर्ट जारी किया है. बताया जा रहा है कि इन आतंकियों को पाकिस्तान की आईएस ने आतंकी हमलों के लिए भारत भेजा है.

नई दिल्ली: देश में आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोएबा के 20 से 21 आतंकियों के भारत में घुसने की खबर है. डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने इस बाबत अलर्ट जारी किया है. बताया जा रहा है कि इन आतंकियों को पाकिस्तान की आईएस ने आतंकी हमलों के लिए भारत भेजा है. 

सूत्रों के मताबिक खुफिया एजेंसियों ने जो अलर्ट जारी किया है उसके मुताबिक लश्कर-ए-तैयबा के 20-21 आतंकी देश में घुस चुके हैं. ये किसी बड़े हमले की साजिश कर रहे हैं. इंटेलिजेंस ब्यूरो ने यह अलर्ट चार राज्यों में जारी किया है जो दिल्ली, मुंबई पंजाब और राजस्थान है. अलर्ट के बाद दिल्ली सहित सभी राज्यों में सुरक्षा इंतजाम पुख्ता कर दिए गए हैं.

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस) से मिले निर्देशों के मुताबिक ये आतंकी भारत में घुसने के बाद मुंबई, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान के किसी इलाकों में जा छिपे हैं. यह अलर्ट मिलने के बाद बताए गए सभी राज्यों में सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है. बाजारों, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशनों पर ख़ास तौर पर निगरानी बढ़ाई दी गई है.

Source:zeenews.com

No comments:

Post a Comment