स्पोर्ट्स डेस्क.आईपीएल के बाद 1 जून से इंग्लैंड में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी शुरु होने जा रही है। आठ देशों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में मिलनी वाली प्राइज मनी की घोषणा कर दी गई है। आईसीसी के अनुसार इस बार विनर टीम को 22 लाख डॉलर यानी 14.11 करोड़ रुपए इनामी राशि दी जाएगी।5 लाख डॉलर बढ़ाई टोटल प्राइज मनी...
-इस टूर्नामेंट की कुल प्राइज मनी 2013 में हुई पिछली चैम्पियंस ट्रॉफी की तुलना में 5 लाख डॉलर बढ़ाकर 45 लाख डॉलर करीब 28.88 करोड़ रुपए की गई है।
-उपविजेता टीम को 11 लाख डॉलर करीब 7.05 करोड़ रुपए,और बाकी दोनों सेमीफाइनलिस्ट को 4.5-4.5 लाख डॉलर करीब 2.88 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिलेगी।
ग्रुप्स में भी मिलेगी प्राइज मनी
-हर ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहने वाली हर टीम को 90 हजार डॉलर यानी कि करीब 57.75 लाख रुपए मिलेंगे जबकि हर पूल में आखिरी स्थान पर रहने वाली हर टीमों को 60 हजार डॉलर यानी करीब 38.50 लाख रुपए दिए जाएंगे।
Source:bhaskar.com
No comments:
Post a Comment