नई दिल्ली। पाकिस्तान के हैकर्स ने ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन की वेबसाइट हैक कर ली है। हैकर्स ने कुलभूषण जाधव को लेकर साइट पर संदेश भी छोड़ा है। जाधव को पाकिस्तान ने फांसी की सजा दे दी है, जिस पर अंतरराष्ट्रीय अदालत ने रोक लगा दी है।
कुलभूषण जाधव को लेकर हैकर्स ने लिखा, भारत में कुलभूषण की लाश भेजी जाएगी। यह भी लिखा कि भारतीयों को स्नैपचैट और स्नैपडील में अंतर का भी पता नहीं है। खबर लिखे जाने तक वेबसाइट रीस्टोर हो गई है।
पिछले साल ईरान के चाबहार से अगवा नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को जासूस बता कर पाकिस्तान ने गिरफ्तार करने का दावा किया था। पिछले महीने 10 अप्रैल को पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने उन्हें फांसी की सजा दी थी जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच राजनयिक टकराव शुरू हो गया।
Source:livetoday.com
No comments:
Post a Comment